मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 10, 2024 8:54 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई ट्रेन सेवा साहिबगंज को हावड़ा से जोड़ेगी, जो 125 रुपये के किफायती किराये पर केवल सात घंटे में 350 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रा सरल होगी बल्कि क्षेत्र में व्यापार के अवसर और रोजगार भी बढ़ेंगे।

 

श्री वैष्णव ने यह भी बताया कि आज से साप्ताहिक आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस अब झारखंड के साहिबगंज स्टेशन पर भी रूकेगी।

 

    श्री वैष्णव ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र का एक लंबा इतिहास है और इसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले झारखंड के लिए रेल बजट आवंटन महज 450 करोड़ रुपये था, लेकिन आज यह बढ़कर 7300 करोड़ रुपये हो गया है।

 

उन्‍होंने बताया कि पिछले दशक में एक हजार दौ सौ किलोमीटर रेलवे लाइनों का निर्माण किया गया है और झारखंड में शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि झारखंड में रेलवे क्षेत्र के लिए 56,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है