मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 1:53 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी पर छह नई नहरों के निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

 
 
 
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी पर छह नई नहरों के निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्‍य समूहों ने कॉमन इंटरेस्ट्स काउंसिल की हाल की घोषणा का विरोध किया है। काउंसिल इस विवादास्पद परियोजना पर आम सहमति बनाने में विफल रही है। 
 
 
जुलाई 2024 में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा स्वीकृत इस परियोजना का उद्देश्य  बंजर पडी भूमि के बड़े हिस्‍से की सिंचाई करना था। हालांकि, इस कदम ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिससे प्रांतों के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता फिर से शुरू हो गई है। 
 
 
एक निचला तटवर्ती प्रांत होने के कारण सिंध में पानी की बढती कमी से चिंताएं पैदा हो गई है।  सिंध के नेताओं ने संघीय सरकार पर अपने प्रांत की 18 मिलियन एकड़ जमीन की कीमत पर पंजाब के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि नहरें न केवल जल संकट को बढ़ाएंगी, बल्कि समुद्री जल के प्रवेश को बढ़ाकर और नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाकर सिंधु डेल्टा को भी खतरे में डाल देंगी।
 
 
नहर परियोजना ने सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर तनाव को भी गहरा कर दिया है। 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न