सितम्बर 14, 2025 12:39 अपराह्न

printer

लंदन में प्रवासियों के विरोध में प्रदर्शन, झड़प में 26 अधिकारी घायल, 25 गिरफ्तार

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में कल एक लाख से अधिक लोगों ने अधिक संख्या में प्रवासियों की मौजूदगी के विरोध में प्रदर्शन किए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में 26 अधिकारी घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों पर हमले के मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

प्रदर्शन का आयोजन दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने किया था। प्रदर्शनकारियों ने लंदन में व्हाइट हॉल तक मार्च किया जहां प्रधानमंत्री कार्यालय भी है।

 

रैली को अमरीकी उद्योगपति एलन मस्क ने भी वीडियो लिंक से  संबोधित किया। उन्होंने बेतहाशा प्रवास की आलोचना की और ब्रिटेन में सरकार बदलने की ज़रूरत बताई।

 

अनियंत्रित प्रवास के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के विरोध में भी प्रदर्शन हुए। इसे वामपंथी नेता जॉन मैकडॉनेल और डायने अबॉट ने संबोधित किया।