मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2025 9:35 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया

त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति कंगालू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री अब से कुछ ही देर में पोर्ट ऑफ स्पेन के राष्ट्रपति भवन में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू से बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो संबंधों को और प्रगाढ करने के बारे में चर्चा करेंगे।

   

प्रधानमंत्री मोदी बाद में त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। श्री मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे।

   

एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों की छठी पीढ़ी अब ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआई कार्ड के लिए पात्र होगी। श्री मोदी ने भारतीय समुदाय को अपनी पैतृक भूमि का भ्रमण करने और भारत के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ करने के लिए प्रोत्साहित किया।

   

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो को यूपीआई अपनाने वाला कैरीबियाई क्षेत्र का पहला देश बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपीआई को अपनाना दोनों देशों के लिए लाभदायक है।

   

प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के तीसरे चरण में दक्षिण अमरीकी देश अर्जेंटीना जाएंगे। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली यात्रा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा