मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 11, 2025 9:30 अपराह्न

printer

मॉरिशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार और की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मॉरिशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार और की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

 

    मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज शाम पोर्ट लुइस में भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सम्‍मान प्रदान करने की घोषणा की। यह श्री मोदी को मिलने वाला इस तरह का 21वां सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर मॉरिशस के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया।

 

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके लिए सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और मॉरिशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध प्रवासी भारतीयों की गर्मजोशी में स्पष्ट दिखाई देते हैं।

 

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआई कार्ड जारी करने की भी घोषणा की।

 

  इसके बादआज रात प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….