मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 11, 2025 7:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूनानी दिवस पर दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आज भारत यूनानी पद्धति में शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य देखभाल और दवाओं के निर्माण के मामले में दुनिया में अग्रणी स्थान रखता है। आज शाम नई दिल्ली में यूनानी दिवस पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज यूनान और मध्य एशिया के देशों में यूनानी चिकित्सा पद्धति का उतना उपयोग नहीं होता, जितना भारत में होता है।

 

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यूनानी प्रणाली से जुड़े शोधकर्ता और चिकित्सक आधुनिक तरीकों और प्रौद्योगिकी के उपयोगी पहलुओं को अपना रहे हैं। 

 

    राष्ट्रपति ने कहा कि देश ने स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाया है और विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों को उचित सम्मान देकर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुसार यूनानी समेत आयुष चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा में लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

     उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग के मार्गदर्शन में कई यूनानी चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में अध्ययन और अनुसंधान चल रहा है तथा पोस्‍ट गेजुएशन और पीएचडी कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूनानी चिकित्सा विज्ञान में नई पीढ़ियां ज्ञान और अनुभव की प्राचीन विरासत को मजबूत करेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है