अप्रैल 27, 2026 1:56 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश की पांच की दिन की यात्रा पर आज शिमला पहुंची राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश की पांच की दिन की यात्रा पर आज शिमला पहुंची। राज्‍यपाल कविंदर गुप्ता, मुख्‍यमंत्री सुखविन्‍दर सिंह सुक्‍खु, विधानसभा अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह और संसद सदस्‍य सुरेश कुमार कश्‍यप और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। राष्‍ट्रपति कल शिमला के लोक भवन में एक भोज में शामिल होंगी।

29 अप्रैल को राष्‍ट्रपति अटल सुरंग का दौरा करेंगी। इस यात्रा के दौरान वे सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी तथा ऐतिहासिक सुरंग को लेकर जानकारी प्राप्‍त करेंगी।

30 अप्रैल को राष्‍ट्रपति मुख्‍य अतिथि के रूप में पालमपुर में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 30 अप्रैल को ही राष्‍ट्रपति शिमला स्थित भारतीय सेना प्रशिक्षण कमान – एआरटीआरएसी कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

इस बीच, राष्‍ट्रपति की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं। शिमला में एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैा। पालमपुर, मनाली, अटल सुरंग और अन्‍य स्‍थानों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला