मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 11:43 पूर्वाह्न

printer

पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अमरीका के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की गईं प्रार्थना सभाएं 

 
 
क्रूरतापूर्ण पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अमरीका के विभिन्न हिस्सों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। न्यूजर्सी के एडिसन में भारत-अमरीकी समुदाय के लगभग 20 संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 300 से अधिक सदस्य इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करने के लिए एकत्रित हुए। एडीसन के मेयर सैम जोशी और न्यूजर्सी के असेंबलीमैन रॉबर्ट काराबिनचक ने भी पीड़ितों को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए कार्य़क्रम में भागीदारी की।  
 
 
कनेक्टिकट में एक अलग श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां पीड़ितों के साथ एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए 16 भारतीय संगठन एकत्रित हुए। श्रद्धांजलि सभा में शामिल भारतीय समुदाय के लोगों ने राष्ट्रगान गाया और शांति, लचीलेपन और समेकित शक्ति का एक सशक्त संदेश दिया। पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए उन्होंने भारत के समर्थन में तख्ती पर लिखे नारे प्रदर्शित किये और भारतीय ध्वज लहराए।
 
 
ओहायो के कोलंबस में भयानक आतंकी हमले के विरूद्ध एकता, दुख तथा लचीलेपन का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भारतीय और अमरीकी झंडा लहराया। इस बीच विश्व भर में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए आतंकी हमले के विरुद्ध व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। ये विरोध प्रदर्शन कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी और स्पेन में आयोजित किये गए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….