वैश्विक रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस को आज रोम के सेंट पीटर बेसिलिका में दफना दिया गया। कार्डिनल जियोवानी बतिस्ता रे ने अंतिम संस्कार की अगुवाई की। अंतिम संस्कार में विश्व के नेता, पादरी और हजारों शोकसंतप्त लोग शामिल हुए।
विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शाही परिवार के सदस्य और धार्मिक गुरू भी पोप फ्रांसिस को अंतिम सम्मान देने के लिए एकत्रित हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत सरकार और जनता की ओर से संवेदना व्यक्त की। अन्य प्रतिष्ठित लोगों में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली शामिल थे।
टली के गृह मंत्री माटेओ पियांटेडोसी ने मीडिया को बताया कि अंतिम संस्कार में लगभग चार लाख लोग शामिल हुए। पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।