मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 7:11 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति बैठक में 62 हज़ार करोड़ रूपए से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 62 हज़ार करोड़ रूपए से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएँ देशभर में सड़क परिवहन, बिजली और जल संसाधन से जुड़ी हैं।
 
 
बैठक में, श्री मोदी ने कहा कि अमल संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए समेकित प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूरा होने में देरी से लागत बढ़ती है और जनता जरूरी सेवाओं से वंचित रहती है। 
 
 
प्रधानमंत्री ने रीएल एस्टेट नियामक प्राधिकरण-रेरा से जुड़ी लोक शिकायतों की समीक्षा के दौरान कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध तरीक़े से निपटारा ज़रूरी है। उन्होंने सभी रीएल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने पर ज़ोर दिया।
 
 
बैठक में, प्रधानमंत्री ने देश में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की उत्तम कार्यशैली अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा-स्रोत बन सकती है और इससे राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन को मज़बूती मिलेगी।
 
 
अब तक, प्रगति बैठकों में, 20 लाख करोड़ रूपए से अधिक की 373 परियोजनाओँ की समीक्षा की जा चुकी है। 
 
 
प्रगति केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी से शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन की समीक्षा का मंच है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:50 अपराह्न