मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 9:56 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए

 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देता है, जिनमें हाल के वर्षों में रणनीतिक प्रगाढ़ता और गति आई है। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जनता के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साझा हित और प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
 
 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में काम कर रहा है। भारतीय समुदाय सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है। श्री मोदी ने बल देकर कहा कि वह रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने और 2023 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….