मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2025 4:16 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ को दूसरे कार्यकाल पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ से बात की और उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल पर बधाई दी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्षों में, व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग विकसित होते देखा है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में जीवंत भारतीय मूल के प्रवासियों द्वारा निभाई गई भूमिका पर जोर दिया।

 

    दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर, नियम-आधारित और समृद्ध हिन्‍द प्रशांत को बढ़ावा देने में एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

    श्री मोदी ने प्रधान मंत्री अल्बानीज़ को भारत आने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसमें वार्षिक शिखर सम्मेलन और क्वाड शिखर सम्मेलन शामिल हैं। यह इस साल के अंत में भारत में आयोजित किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….