अप्रैल 23, 2026 8:25 अपराह्न | Mann Ki Baat on Akashvani

printer

प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को करेंगे ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार 26 अप्रैल को सवेरे 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम की 133वीं कडी होगी। इसका प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसे प्रसारित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला