मई 9, 2026 5:18 अपराह्न

printer

तेलंगाना में 1,535 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तेलंगाना में लगभग एक हजार 535 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें 118 किलोमीटर लंबी काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना और काजीपेट रेल अंडररेल बाईपास का उद्घाटन शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख रेल मार्गों की क्षमता को बढ़ाना और भीड़भाड़ कम करना है।

प्रधानमंत्री कल शाम सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।