पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के आज चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समन्वित और एकीकृत योजनाओं के माध्यम से विकास को गति देने तथा प्रौद्योगिकी के कुशल उपयोग से विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मॉडल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए 13 अक्टूबर 2021 को इस मास्टर प्लान का शुभारंभ किया था। पीएम गतिशक्ति ने अवसंरचना परियोजनाओं और उनके क्रियान्वयन के लिए 44 केंद्रीय मंत्रालयों तथा 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया है। इस पहल का उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध और कुशल संपर्क उपलब्ध कराना भी है।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 9:27 पूर्वाह्न
पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के चार वर्ष पूरे हुए