मई 3, 2026 2:12 अपराह्न

printer

चीन के चार अनुसंधान पोतों को खदेड़ने के लिए विमान और पोत तैनात करेंगे: फिलीपींस तटरक्षक बल

फिलीपींस तटरक्षक बल ने घोषणा की है कि वह स्प्रैटली द्वीप समूह के पास सक्रिय चीन के चार अनुसंधान पोतों को खदेड़ने के लिए विमान और पोत तैनात करेगा। बल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ये पोत फिलीपींस सरकार की अनुमति के बिना समुद्री अनुसंधान कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों का उल्लंघन है। प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस की संप्रभुता की रक्षा के लिए इन अनधिकृत पोतों को खदेड़ने के लिए विमान और पोत तैनात किए जा रहे हैं।