मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 9:38 अपराह्न

printer

आदिवासी समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें और उन्हें आगे बढ़ने और पंख फैलाने का अवसर दें: राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें और उन्हें आगे बढ़ने और पंख फैलाने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के साथ है।  

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजस्थान में बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आदि गौरव सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘आदि गौरव सम्मान’ पाने वाले सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी समाज, राजस्थान प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व की बात है क्योंकि महिलाओं की प्रगति किसी भी समाज के विकास का दर्पण है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार समारोह आदिवासी लोगों की बहुमुखी क्षमताओं और कई क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान का भी प्रमाण है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को यह जानकर प्रसन्नता भी हुई कि राजस्थान के आदिवासी युवा खेल प्रतियोगिताओं में न केवल अपने समाज, बल्कि राजस्थान और भारत का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के सभी खिलाड़ियों की सराहना की। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हाल ही में शुरू किए गए धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का लक्ष्य आदिवासी समुदाय के पांच करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि आदिवासी छात्र एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आदर्श विद्यालय, छात्रावास और खेल सुविधाओं जैसी शैक्षिक पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है