मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 10, 2025 6:37 अपराह्न

printer

जन मन सर्वेक्षण के पहले दिन ही देश भर से पांच लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीं

नरेन्‍द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर नरेन्‍द्र मोदी ऐप या नमो ऐप पर शुरू किए गए जन मन सर्वेक्षण के पहले दिन ही देश भर से पांच लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल देशवासियों से पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के सर्वेक्षण में शामिल होने का आग्रह किया था।

 

यह सर्वेक्षण लोगों को सरकार के साथ अपनी प्रतिक्रिया और राय सीधे साझा करने के लिए मंच प्रदान करता है। यह सर्वेक्षण सुनिश्चित करता है कि लोगों की आवाज़ सुनी जाए और भविष्य की नीतियों को बनाने में विचार किया जाए।

 

पहले दिन ही पांच लाख से अधिक प्रतिक्रियाओं के साथ ये सर्वेक्षण सीधे और सार्थक तरीके से लोगों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। जो सुनिश्चित करता है कि लोगों की आवाज़ देश के विकास में योगदान दे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान