मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

किन्नर कैलाश महादेव के यात्रा के 26 वें व अन्तिम दिन लगभग 7,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने किन्नर कैलाश यात्रा पूरी कर ली

19 हजार 8 सौ 50 फीट पर विराजमान किन्नर कैलाश महादेव के आधिकारिक रूप से जारी यात्रा के 26 वें व अन्तिम दिन लगभग 7 हजार 5 सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने किन्नर कैलाश यात्रा पूरी कर ली हैं।

   
 
गौर रहें कि बीते वर्ष किन्नर कैलाश यात्रा अधिकारिक रूप से 15 दिनों के लिए शुरू किया गया था जिसमें लगभग 3 हजार 72 श्रद्धालुओ ने किन्नर कैलाश महादेव के दर्शन किए ।
   
 
बता दे कि इस बार किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा जगह जगह पेयजल व शौंचालयों की सुविधा भी मुहैया कराई गई थी। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए होम गार्ड व वन विभाग की टीम सहित स्वास्थ्य विभाग के दल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। किन्नर कैलाश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पोवारी  बेस कैंप से यात्रा शुरू करते हुए दो दिन के कठिन सफर के बाद किन्नर कैलाश महादेव के दर्शन कर लौटते हैं।
     
 
बीते शनिवार गुफा के नजदीक पहाड़ों से पत्थर गिरने व एक युवक को चोट लगने के कारण प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तय समय से पहले ही यात्रा को स्थगित करना पड़ा । वही यात्रा स्थगित होने से दूर दूर से आए कई  श्रद्धालुओं को किन्नर कैलाश के दर्शन किए  बिना  निराश होकर लौटना पड़ा ।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….