मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 9:03 अपराह्न

printer

भारत-पाकिस्तान के बीच किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहींः विदेश मंत्रालय

भारत और पाकिस्तान आज तत्काल प्रभाव से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए।  विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली में इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन्‍स महानिदेशक ने आज दोपहर युद्ध विराम का आह्वान किया जिसके बाद चर्चा हुई और यह सहमति बनी।

 

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर सहमति बनी है। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

 

इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। श्री मिसरी ने कहा कि सैन्य संचालन महानिदेशक सोमवार को फिर से बातचीत करेंगे।

 

     सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का मामला सीधे दोनों देशों के बीच तय हुआ है। उन्होंने बल देकर कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….