मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 28, 2024 5:50 अपराह्न | एनआईए-जासूसी

printer

एनआईए ने आज गुजरात और महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने आज रक्षा मामलों की जानकारी लीक होने से संबंधित 2021 के विशाखापत्तनम पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस जासूसी मामले में शामिल संदिग्धों पर कार्रवाई करते हुए गुजरात और महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर छापेमारी की। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी करने के लिए इन लोगों को पाकिस्तान से धन मिला था। छानबीन के दौरान मोबाइल फोन और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की गईं है। एजेंसी इस मामले में और संबंधों की पहचान करने के लिए जब्त की गई सामग्रियों की जांच कर रही है। 

एनआईए ने जून 2023 में इस मामले को अपने हाथ में लिया और एक फरार पाकिस्तानी नागरिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ दो और आरोप पत्र दायर किए गए।

जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी नागरिकों ने गिरफ्तार किये गये जासूसी गिरोह के इन आरोपियों साथ सहयोग किया था। भारत में आतंकी हिंसा फैलाने की साजिश के तहत भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील और महत्वपूर्ण जानकारी लीक की जा रही थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….