केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में पारगमन उन्मुख विकास नीति की समीक्षा की। उन्होंने इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बैठक की अध्यक्षता भी की। यह नीति एक ऐसी अवधारणा है, जो सार्वजनिक परिवहन, पैदल चलने और साइकिल चलाने को सुगम बनाने वाली विकास योजना बनाने पर केंद्रित है।
श्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में शहरी विकास को सुव्यवस्थित करने, टिकाऊ बनाने और सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने में इस नीति की महत्वपूर्ण भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई।