रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी शामिल हुए। बैठक में रक्षा सचिव आर. के. सिंह भी मौजूद थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशकों के साथ बैठक की।