तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में नई पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करती है और वह न तो दोबारा चुनाव चाहते हैं और न ही किसी प्रकार का संवैधानिक संकट।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नई सरकार के गठन में बाधा नहीं बनेगी। स्टालिन ने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया कि डीएमके अगली सरकार बनाने के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम-एआईएडीएमके से बातचीत कर रही है।