आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड-एन.बी.ई.एम.एस. कल विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा-एफ़.एम.जी.ई. जून-2024 का आयोजन करेगा। यह परीक्षा देशभर के 50 शहरों के 71 केंद्रों पर होगी। स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चन्द्रा ने परीक्षार्थियों से पेपरलीक होने की अफवाहों से बचने की सलाह दी।
इससे पहले, बोर्ड ने भी अभ्यर्थियों को परीक्षा के बारे में फर्जी खबर देने वाले सोशल मीडिया समूहों से सतर्क रहने को कहा है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि उन्हें प्राधिकरण के माध्यम से आगामी परीक्षा के प्रश्न हासिल करने का दावा करने वाले समूहों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। बोर्ड ने कहा कि कल की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र अभी भी तैयार किए जा रहे हैं।