मई 4, 2026 4:56 अपराह्न

printer

नागालैंड: मॉनसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक

नागालैंड में मॉनसून की तैयारियों के संबंध में एक उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की, जिसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम, जिला प्रशासन अधिकारी तथा सेवक उपस्थित थे।

 इस दौरान राज्यपाल ने सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयासों, त्‍वरित आपातकालीन कार्रवाई और जनता तक आवश्‍यक सूचना पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और मॉनसून के दौरान व्यवधान को न्‍यूनतम करने के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के  निर्देश दिए।

गृह आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने 2026 के मॉनसून के पूर्वानुमान का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि नागालैंड में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं, हालांकि वर्षा का वितरण असमान होगा।