मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 11, 2025 8:37 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगम की मेजबानी के लिए देश भर से 50 हजार से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होने वाले योग संगम की मेजबानी के लिए देश भर से 50 हजार से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है, जो सामूहिक भागीदारी के लिए एक नया मानक है। आयुष मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि राजस्थान 11 हजार से अधिक संगठनों के साथ योग संगम 2025 के लिए पंजीकृत होने के साथ सबसे आगे निकल गया है, जो सभी राज्यों में सबसे अधिक है। इस उल्लेखनीय भागीदारी के बाद तेलंगाना में सात हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं, और मध्य प्रदेश में करीब पांच हजार पंजीकरण हुए हैं। इस वर्ष का विषय है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ जो एकता और स्वास्थ्य के लिए एक सार्वभौमिक आह्वान करता है। मंत्रालय ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, योग संगम 2025 की मेजबानी एक लाख से अधिक स्थानों पर होने की उम्मीद है। आयुष मंत्रालय नागरिकों, संस्थानों और समुदायों को इस वैश्विक उत्सव में एक साथ आने के लिए आमंत्रित करता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 5:21 अपराह्न