स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दूसरे चरण के दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें गैर-संक्रामक रोगों, मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों और व्यवहार संबंधी चिंताओं सहित आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों को शामिल किया गया है। इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अधिक व्यापक और जीवनचक्र-आधारित दृष्टिकोण अपनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिशानिर्देशों का जारी किया जाना प्रत्येक बच्चे के लिए सुलभ, समान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
News On AIR | मई 3, 2026 4:44 अपराह्न
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दूसरे चरण के दिशानिर्देश जारी किए