मई 7, 2026 12:11 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में लगातार बढ़ता जा रहा है खसरे का प्रकोप

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सात और बच्चों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पिछले 52 दिनों में खसरे और उससे मिलते-जुलते लक्षणों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है।

देशभर में एक हजार से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जांच किट की कमी के कारण परीक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, टीकों की आपूर्ति में देरी और घटते टीकाकरण के कारण स्थिति और गंभीर हुई है। इस बीच, खसरा-रूबेला टीकों की नई खेप ढाका पहुंच गई है और विश्व स्वास्थ्य संगठन अगले सप्ताह अतिरिक्त जांच किट भेजेगा।