महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित भिक्षुक गृहों में रहने वाले निर्धनों को दी जाने वाली मामूली वित्तीय सहायता में संशोधन कर दिया है। यह निर्णय लगभग पचास वर्षों के बाद पहली बार लिया गया है। इसके अंतर्गत प्रतिमाह दी जाने वाली पांच रूपये की सांकेतिक राशि को बढ़ाकर 1,200 रूपये कर दिया गया है। कल राज्य मंत्रिमण्डल ने इस निर्णय को स्वीकृति दी। महाराष्ट्र में 14 भिक्षुक गृह चलाए जाते हैं, जिनमें 4,127 लोग रहते हैं। इन भिक्षुक गृहों का उद्देश्य उन लोगों को आश्रय और व्यवसायिक प्रशिक्षण देना है जिन्हें कानून के तहत भिखारियों की श्रेणी में रखा गया है।
Site Admin | अप्रैल 30, 2025 7:59 पूर्वाह्न
महाराष्ट्र सरकार ने भिक्षुक गृहों में रहने वाले निर्धनों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि बढ़ाकर 1200 रूपये की
