ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज मध्य प्रदेश के इंदौर में शुरू हो रहा है। ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, ईरान, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और नीति निर्माता इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, इन देशों में विश्व के करीब 68 प्रतिशत किसान रहते हैं।
यह सम्मेलन दो चरण में आयोजित होगा। पहला चरण आज से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट खेती, जलवायु परिवर्तन और किसान कल्याण जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करेंगे।