मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 8:15 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आतंकवाद से निपटने के लिए दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों से साथ आने की अपील की

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आतंकवाद को एक वैश्विक चुनौती बताते हुए इससे निपटने के लिए दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों से साथ आने की अपील की है। श्री बिरला ने आज नई दिल्‍ली में जापान की ससंद के हाउस आफ रिप्रेसेंटेटिव के अध्‍यक्ष नुकागा फुकुशिरो के साथ मुलाकात के अवसर पर यह बात कही। 

 

    लोकसभा अध्‍यक्ष ने आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने तथा लोकतांत्रिक समाजों को परिभाषित करने वाले मूल्यों को कायम रखने के लिए आपसी विश्वास तथा अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के प्रति सम्मान की भावना पर आधारित सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया।

 

श्री फुकुशिरो ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान भारत का पूरा समर्थन करता है।

 

    श्री बिरला ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में वैश्विक शांति, समृद्धि तथा स्थिरता के लिए भारत तथा जापान के बीच सहयोग पर जोर दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न