अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस के अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि तेंदुआ प्रकृति के सबसे सुंदर और शक्तिशाली वन्यजीवों में से एक है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिरसा ने तेंदुओँ की महत्वपूर्णता को दर्शाते हुए कहा कि उनकी संरक्षण का संकल्प लेना समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि तेंदुए भले ही कम दिखाई देने वाले जीव हों, लेकिन वे जंगलों के मौन रक्षक हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले भारतीय तेंदुओं से लेकर अफ्रीका के विस्तृत सवाना तक, ये प्रजाति जैव विविधता को संतुलित रखने में अहम योगदान देती है। पर्यावरण मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में तेंदुए आवास नष्ट होने, शिकार और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। श्री सिरसा ने नागरिकों से अपील की कि वे तेंदुओं के आवासों की रक्षा करें, अवैध शिकार के खिलाफ प्रयासों को समर्थन दें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनें।