सितम्बर 3, 2025 10:20 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राओं का भी नामांकन लिया जायेगा

राज्य के नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राओं का भी नामांकन लिया जायेगा। रांची में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की।

उन्होंने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर जल्द ही राज्य में तीन और नेतरहाट विद्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला