अगस्त 29, 2025 11:15 पूर्वाह्न

printer

झारखंड हाई कोर्ट ने महिला सुपरवाइजर नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगाई

झारखंड हाई कोर्ट ने महिला सुपरवाइजर नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने राज्य सरकार और जेएसएससी से जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि किसी वर्ग के लिए शत प्रतिशत आरक्षण कैसे दिया जा सकता है। मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। इस संबंध में आकांक्षा कुमारी सहित 33 अभ्यर्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।