जम्मू-कश्मीर के जम्मू में मंगलवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि जम्मू क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है, तापमान सामान्य से काफी ऊपर है। भीषण गर्मी ने दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जम्मू में इस मौसम का सबसे गर्म दिन 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, बनिहाल में तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इसी तरह, बटोटे में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, और कटरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा, कश्मीर संभाग में मंगलवार को सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 53.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।