मई 2, 2026 5:36 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने वैश्विक आपूर्ति बाधाओं को अवसर में बदलने और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया

वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन आज गुजरात के सूरत में संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में 3,53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के 2,792 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं को अवसरों में बदलना और आत्मनिर्भर विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरना चाहिए। श्री नड्डा ने कहा कि विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा देना देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।