मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 3:56 अपराह्न

printer

इज़राइल ने बीते 24 घंटे में लेबनान पर कई हमले किए, इन हमलों में 37 लोग मारे गए और 151 घायल हैं

इज़राइल ने बीते 24 घंटे में लेबनान पर कई हमले किए हैं। लेबनान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि इन हमलों में 37 लोग मारे गए हैं और 151 घायल हुए हैं।

इज़राइली सेना के प्रवक्‍ता ने हमलों का बचाव करते हुए हिजबुल्लाह पर लेबनान में सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए क्रॉसिंग को पार करने का आरोप लगाया है। हालांकि इन दावों के लिए कोई सबूत नहीं पेश किया गया है।

उधर, लेबनान के सीधे संघर्ष में उतरने से घटनाक्रम में एक नया मोड़ आ चुका है और लेबनान के सैन्य बलों तथा इजरायली सैनिकों के मध्‍य हुए संघर्ष में लेबनान के दो सैनिक मारे गए हैं।

इस बीच, लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची आज बेरूत पहुंचे। ईरान के विदेश मंत्री का लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और संसद के स्‍पीकर नबीह बेरी से मिलने का कार्यक्रम है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है