मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 8:51 अपराह्न

printer

इस्लामाबाद की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को किया ख़त्मः कर्नल सोफिया कुरैशी

भारत के खिलाफ भड़काऊ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि नई दिल्ली ने अपने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इस्लामाबाद की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को खत्म कर दिया है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि भारत के ऑपरेशन का लक्ष्य खासतौर पर आतंकी शिविरों और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही सुविधाओं को निशाना बनाना है।

 

कर्नल कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपने जेएफ 17 से भारत के एस400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से गलत है।

 

कर्नल कुरैशी ने कड़े शब्दों में खंडन करते हुए भारत की कई प्रमुख सैन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के इस्लामाबाद के दावे को खारिज कर दिया।

 

    कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने यह भी गलत सूचना फैलाई कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में भारत के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इसकी सेना संवैधानिक मूल्यों का बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है।

 

संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए हैं कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….