मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 2:18 अपराह्न

printer

ईरान ने यमन की राजधानी सना और सादा प्रांत पर अमरीका के घातक हवाई हमले की कड़ी निंदा की

 
ईरान ने यमन की राजधानी सना और सादा प्रांत पर अमरीका के घातक हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। इसमें वह केंद्र भी शामिल है जहां अफ्रीकी प्रवासी रखे गए थे। 
 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने एक बयान में रविवार को हुई बमबारी की निंदा की है। इस बमबारी में सादा के हिरासत केंद्र में रखे गए 68 अफ्रीकी प्रवासियों सहित लगभग 78 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बाघेई ने नागरिकों के ठिकानों, प्रमुख बुनियादी ढांचों और यमन के विभिन्न हिस्सों में लोगों के घरों पर अमरीकी सैन्य हमलों को युद्ध अपराध बताया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की खामोशी की आलोचना की है। उन्होंने इस कानून-भंग और यमन की संप्रभुता और अखंडता के लगातार उल्लंघन के प्रति अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की उदासीनता की भी आलोचना की है। 
 
 
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, यमन, देश में वर्षों से चल रहे गृहयुद्ध के बावजूद, अफ्रीका के हॉर्न और सऊदी अरब के बीच यात्रा करने वाले हजारों प्रवासियों के लिए एक पारगमन देश बना हुआ है।
 
 
15 मार्च को यमन में हौति के ठिकानों पर वाॉशिगटन द्वारा फिर से हवाई हमले शुरू करने के बाद हौति गुट और अमरीकी सेना के बीच तनाव काफी बढ़ चुके हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 7:51 अपराह्न