मई 3, 2026 7:50 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: चेन्‍नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात चेन्नई में चेन्‍नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए।

जवाब में चेन्‍नई ने 18 ओवर और एक गेंद में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्‍नई के ऋतुराज गायकवाड़ 67 रन और कार्तिक शर्मा 54 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्रतियोगिता में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। हैदराबाद में यह मैच आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। अहमदाबाद में एक अन्य मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।