मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 1, 2025 7:20 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया

आईपीएल टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने बीती रात मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 117 रनों के लक्ष्य को 12 ओवर और 5 गेंदों में बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और सिर्फ दो विकेट खोकर 121 रन बना लिए। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने 41 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने इस जीत में सिर्फ 9 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिया। 
 
 
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स 16 ओवर और 2 गेंदों में सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई। कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने चार विकेट झटके। कुमार अपने आईपीएल डेब्यू में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बन गए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
 
 
आज शाम साढ़े सात बजे लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं, लखनऊ तीसरे और पंजाब पांचवें स्थान पर है। लखनऊ ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 5 विकेट से जीता था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स से 1 विकेट से हार गया था। वहीं पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपराह्न

<