मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 1:36 अपराह्न

printer

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अंतर-आयुक्‍त समिति की बैठक हुई

 
 
 
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को ध्‍यान में रखते हुए नई दिल्ली में एक अंतर-आयुक्‍त समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की रणनीतियों पर चर्चा की गई। यह बैठक कल हुई, जिसमें प्रमुख मंत्रालयों, आयुष संस्थानों और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, ताकि इस वैश्विक स्वास्थ्य उत्सव में व्यापक भागीदारी और प्रभावी प्रचार सुनिश्चित किया जा सके।  
 
 
इस अवसर पर आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने सरकार के समग्र दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया ताकि प्रधानमंत्री के हर नागरिक तक योग पहुंचाने के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक ऐसा आंदोलन है जो मंत्रालयों, संस्थानों और नागरिकों को समग्र स्वास्थ्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता में जोड़ता है।  
 
 
आयुष मंत्री, वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  अब दुनिया का एक सबसे बड़ा आंदोलन बन चुका है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष मंत्रालय एक बड़े स्तर पर भागीदारी का लक्ष्य रख रहा है, जिसके तहत 21 जून को विशेष आयोजन योग संगम का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक लाख से अधिक योग कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय समारोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री विज़ाग में, आंध्र प्रदेश से करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान