मई 8, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

कानपुर के राष्‍ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्‍थान में उद्योग परामर्श बैठक आयोजित

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय आज कानपुर स्थित राष्‍ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्‍थान में उद्योग परामर्श बैठक आयोजित कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक वैश्विक स्‍तर पर प्रतिस्‍पर्धी भारतीय कौशल प्रणाली के लिए महत्‍वपूर्ण होगी।

30 से अधिक उद्योग प्रमुख, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और नीति विशेषज्ञ राष्‍ट्रीय उत्‍कृष्‍टता केंद्र की स्‍थापना के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि प्रस्‍तावित उत्‍कृष्‍टता केंद्र की रूपरेखा, भूमिका और दायित्‍व तय करने पर विचार विमर्श होगा।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला