महिला उद्यमी नीता अंबानी ने कहा है कि भारत एक मानवतावादी देश है, जिसने अपने दर्शन, ज्ञान और शिक्षकों के माध्यम से दुनिया को बुद्धिमत्ता दी है। वे आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक पैनल चर्चा को संबोधित कर रही थीं।
श्रीमती नीता अंबानी ने कहा कि भारत ने भाषा से लेकर साहित्य तक और संगीत से लेकर चिकित्सा विज्ञान तक दुनिया को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज अब फिर से बुलंद हो गई है और राष्ट्रीय भावना दुनिया को पहले से कहीं अधिक प्रेरित कर रही है।