25 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भण्डार एक अरब 98 करोड डॉलर बढ़कर 688 अरब 13 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां दो अरब 17 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच सौ 80 अरब 60 करोड़ डॉलर हो गई।
विशेष निकासी अधिकार भी दो करोड़ दस लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 59 करोड़ डॉलर हो गया। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व बैंक का सुरक्षित भण्डार 20 लाख डॉलर बढ़कर चार अरब 51 करोड़ डॉलर रहा।
हालांकि स्वर्ण भण्डार 20 करोड़ 70 लाख डॉलर घट कर 84 अरब 37 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ।