मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 6:36 अपराह्न

printer

विकसित-भारत के प्रमुख-केंद्र होंगे भारत के तटवर्ती-राज्य और बंदरगाह-शहरः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत के तटवर्ती राज्य और बंदरगाह शहर विकसित भारत के प्रमुख केंद्र होंगे। प्रधानमंत्री आज केरल में विझिनजम अंतर्राष्‍ट्रीय बंदरगाह राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्‍होंने इस बंदरगाह को नए युग के विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि सही मायने में विकास मजबूत बुनियादी ढांचे से ही संभव होता है। इससे व्यापार में बढोत्तरी होती है और आम लोगों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी होती हैं।

 

    श्री मोदी ने कहा कि विझिनजम बंदरगाह बन जाने से जहाजों के जरिए परिवहन के लिए विदेशी बंदरगाहों पर भारत की निर्भरता काफी कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार आर्थिक तरक्‍की के इस माध्‍यम को और सशक्‍त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

भारत के समुद्री उद्योग के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस सहयोग ने भारत के बंदरगाहों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया है।

 

    उद्घाटन समारोह से पहले प्रधानमंत्री बंदरगाह की सुविधाएं देखने गए और वहां संचालन कार्यों की समीक्षा की। आठ हजार आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से विकसित विझिनजम बंदरगाह में दुनिया के बडे से बडे मालवाहक जहाज आसानी से आ जा सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….