मई 5, 2026 11:42 पूर्वाह्न

printer

भारतीय पत्रकारों ने साइबर अपराध के खुलासे के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता

भारत के दो पत्रकारों ने देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने वाली चित्र आधारित रिपोर्टिंग परियोजना के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा तथा नतालिए ओबिको पिअर्सन को इल्लस्ट्रेटिड रिपोर्टिंग और कमेंट्री श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। उन्‍होंने यह रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। 
 
हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग वर्ग में विजयी घोषित किया गया। उन्‍होंने अमरीका की बॉर्डर पेट्रोल द्वारा गुप्त रूप से इस्तेमाल किए जा रहे व्यापक निगरानी उपकरणों की जांच की, जिन्हें मूल रूप से सिलिकॉन वैली में विकसित किया गया था और बाद में चीन में आगे विकसित किया गया। इस श्रृंखला ने चीन और अन्य देशों द्वारा इनके उपयोग को भी उजागर किया।
 
पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमरीका में कोलंबिया युनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है।