मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 2:19 अपराह्न

printer

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब के विदेश मामलों के राज्यमंत्री अदेल अल-जुबेर से मुलाकात की

 
 
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में भारत का एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख से सऊदी अरब को अवगत कराने और आतंकवाद का मुकाबला करने में निरंतर सहयोग के लिए विदेश मामलों के राज्यमंत्री अदेल अल-जुबेर से मुलाकात की। भारतीय प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी परिस्थिति में आतंकवादी कृत्यों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त ना करने की भारतीय नीति का स्पष्ट उल्लेख किया।
 
 
प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब द्वारा पहलगाम हमले की निंदा करने के लिए आभार व्यक्त किया और आतंकवाद से निपटने में समन्वित वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर किया। इसमें आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना, वित्तपोषण और सुरक्षित ठिकानों को खत्म करना तथा आतंकवादी गतिविधियों के लिए किसी भी राजनीतिक औचित्य को बढ़ावा ना देना शामिल है।
 
 
प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण पर शूरा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. मिशाल अल-सुलामी से भी बातचीत की। भारतीय प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर सऊदी अरब के निरंतर सहयोग का उल्लेख किया और कट्टरपंथ का सामना करने तथा आतंकी घटनाओं से निपटने में निरंतर सहयोग के लिए विश्वास व्यक्त किया।
 
 
भारतीय प्रतिनिधिमंडल कल सुबह रियाद पहुंचा था। सऊदी के वरिष्ठ अधिकारियों और सऊदी-भारत संसदीय मैत्री समिति के सदस्यों ने उनकी मेजबानी की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान