भारतीय सेना ने आज ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की सुनियोजित, सटीक और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाया गया है। भारतीय सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में देश की दृढ़ प्रतिक्रिया पर प्रकाश डाला और देश की संप्रभुता तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
News On AIR | मई 7, 2026 11:43 पूर्वाह्न
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जारी किया वीडियो